Type to search

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना, ऑस्ट्रेलिया की चेतावनी, कुछ ही घंटों में बड़ा हमला कर सकता है रूस

जरुर पढ़ें दुनिया देश

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना, ऑस्ट्रेलिया की चेतावनी, कुछ ही घंटों में बड़ा हमला कर सकता है रूस

Share on:

यूक्रेन और रूस के बीच हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा में घुसने और दो शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक भेज दिए हैं। 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुस चुके हैं। तो उधर, पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिकित्सीय सहायता भी भेजनी शुरू कर दी है।

वहीं अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजने शुरू कर दिए हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि, अगर पुतिन युद्ध नहीं करना चाहते हैं, तो वह सैनिकों के लिए अतिरिक्त रक्त और चिकित्सीय सहायता के आदेश क्यों दे रहे हैं। इधर रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि अगले 24 घंटे में यूक्रेन पर बड़ा हमला संभावित है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि, रूस यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए रूस के राजदूतों काे बुलाया है।

खबरों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन के दोनों शहर डोन्त्सक और लुहांस्क में अलगाववादियों की मदद के लिए 10 हजार से ज्यादा सैनिक भेज चुके हैं। वहीं यूक्रेन खुफिया विभाग का मानना है कि डोन्त्सक में पांच हजार तो लुहांस्क में भी पांच हजार सैनिक भेजे गए हैं। इसके अलावा हॉर्लीव्का में 1500 से ज्यादा सैनिक भेजे गए हैं।

Russian army entered Ukraine’s second largest city, warns Australia, Russia may launch a major attack in a few hours

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *