Type to search

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

देश

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

Ahmed Patel dies
Share on:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती थे। निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। बता दें कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।

फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ”अहमद पटेल जी का निधन दुखद है। उन्होंने कई साल सार्वजनिक जीवन में बिताए और समाज की सेवा की। उनके तेज दिमाग और कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ”यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। वह अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह एक जबरदस्त संपत्ति थे। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। फैजल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।”

फैजल पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भाड़ में जाने से बचें। गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल को 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं।

अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे।

Share on:
Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *