उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
Share

देश में कई हिस्सों के साथ-साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इधर लद्दाख के द्रास में माइनस 15 डिग्री तक पारा गिर गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पारा और गिरेगी, ठंड बढ़ेगी। लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। दिल्ली में ठंड ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8° रहने की संभावना है। यानि की लोग आज भी ठंड से परेशान रहेंगे।