69 साल बाद टाटा की हुई एयर इंडिया, आज से यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा
Share

आखिरकार विमानन कंपनी एयर इंडिया अब टाटा समूह के हाथों में चली गई है। टाटा ग्रुप द्वारा विमानन कंपनी एयर इंडिया के टेकओवर की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बात की पुष्टि की। एन चंद्रशेखरन आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। केंद्र सरकार ने विमानन कंपनी एयर इंडिया को गुरुवार को टाटा समूह को सौंप दिया है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी थी कि करीब 69 साल पहले समूह से विमानन कंपनी लेने के बाद उसे अब फिर टाटा समूह को सौंपा जा रहा है। मालूम हो कि सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद आठ अक्टूबर को 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। यह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है। पहले कहा गया था कि टाटा समूह के पास एयर इंडिया की कमान आते ही पहले दिन से उड़ानों में यात्रियों के लिए खास सेवा शुरू होगी।
आज से यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा –
टाटा समूह मुंबई से संचालित होने वाली एयर इंडिया की चार उड़ानों में ‘उन्नत भोजन सेवा’ शुरू करके नई शुरूआत करेगा। यह सुविधा चार उड़ानों – AI864 (मुंबई से दिल्ली), AI687 (मुंबई से दिल्ली), AI945 (मुंबई से अबू धाबी) और AI639 (मुंबई से बेंगलुरु) में शुरू जाएगी। टाटा समूह के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई उन्नत भोजन सेवा को धीरे-धीरे बाकी की उड़ानों तक विस्तारित किया जाएगा।
Tata’s Air India after 69 years, passengers will get this special facility from today