Type to search

आज दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन

खेल

आज दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन

Share
auction 2023

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन आज दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा। WPL की एक टीम 15 से 18 प्लेयर्स को खरीदेगी। टूर्नामेंट में 5 टीमें रहेंगी, जो कुल 90 प्लेयर्स को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी। एक टीम का पर्स 12 करोड़ रुपए का है। ऑक्शन के लिए 409 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट की गई हैं। जिनमें से कई खिलाड़ी आज करोड़पति बन सकती हैं।

भारत की स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर से लेकर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, एलीसा हिली और न्यूजीलैंड की अमीलिया कैर जैसी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। आगे स्टोरी में हम ऐसी ही टॉप-10 खिलाड़ियों को जानेंगे जिन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

ये खिलाड़ी आज बन सकती हैं करोड़पति –
हरमनप्रीत कौर (भारत की कप्तान)
स्मृति मंधाना (ओपनिंग बैटर)
शेफाली वर्मा (विस्फोटक बैटर)
रिचा घोष (विकेटकीपर बैटर)
दीप्ति शर्मा (बॉलिंग ऑलराउंडर)
एलिस पेरी (ऑलराउंडर, ऑस्ट्रेलिया)
अमीलिया केर (ऑलराउंडर, न्यूजीलैंड)
एश्ले गार्डनर (ऑलराउंडर, ऑस्ट्रेलिया)
सोफी डिवाइन (ऑलराउंडर, न्यूजीलैंड)
सोफी एक्लेस्टोन (ऑलराउंडर, इंग्लैंड)

13 फरवरी को ऑक्शन के बाद 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई में विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला जाएगा। DY पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में सभी मैच होंगे। पहले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर्ज की टीमें रहेंगी।

The first auction of the Women’s Premier League will start in Mumbai from 2:30 pm today.

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *