केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव
Share

देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।’
बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री नहीं है जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।