पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, शेयर की तस्वीर
Share

भारतीय टीम (Indian Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी (Good News) है। दरअसल दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले है। इसकी जानकारी खुद विराट ने एक तस्वीर शेयर कर दी है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे है।
बता दें कि विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट द्वारा शेयर की गयी तस्वीर में अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है।