Type to search

राष्ट्रपति के लिए मतदान संपन्न, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

जरुर पढ़ें देश राजनीति

राष्ट्रपति के लिए मतदान संपन्न, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

Share

भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न हो गए हैं। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक वोट डाले गए। अब 21 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली. यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.

शहजील इस्लाम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आए थे. इसके बाद उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी. उधर, गुजरात में एनसीपी और ओडिशा-असम में कांग्रेस के विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग का दावा किया गया. गुजरात में शरद पवार की पार्टी एनसीपी विधायक कंधाल एस जडेजा ने कहा कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.

ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने कहा, वे कांग्रेस के विधायक हैं. लेकिन उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. उन्होंने कहा, यह मेरा निजी फैसला है, मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी, जिसने मुझे अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने के लिए कहा. इसलिए मैंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया. हालांकि, बताया जा रहा है कि मुकीम ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने के चलते नाराज चल रहे हैं.

AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को वोटिंग बुलाई थी. इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे. सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे. इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने कहा, नतीजों में आपको नंबर पता चल जाएगा.

हरियाणा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने पिछले महीने राज्य सभा केचुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। अब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी कहा है कि उनके मन ने जिस बात की गवाही दी, वही किया है। माना जा रहा है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

Voting concluded for President, fierce cross voting

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *