Pune से गायब होती जा रही हैं महिलाएं?
महाराष्ट्र के पुणे जिले से पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के गायब होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 7 महीनों में पुणे से 840 महिलाएं गायब हुई हैं। पुलिस के द्वारा साल 2022 में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 7 महीनों में 840 महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिसमें से महज 396 महिलाओं का अभी तक पता चल पाया है। इस मामले में पिछले महीने में सबसे ज्यादा 186 महिलाओं की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद मई के महीने में 135 महिलाएं गायब हुई थी। पिंपरी चिंचवड़ की हद में 885 महिलाएं गायब हुई है। जबकि पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस दौरान 743 महिलाओं के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक महिलाओं के घर से अचानक गायब होने के मामले उनके लिए भी चिंता का विषय बना हुआ हैं। इन मामलों में अधिकतर महिलाओं ने पारिवारिक कलह और नौकरी की तलाश में घर छोड़ा है। पुलिस के अनुसार, गायब होने वाली महिलाओं में कई मानसिक रूप से कमजोर होती हैं। वहीं इस क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ ऐसे मामलों को ज्यादातर मानव तस्करी के नजरिए से देख रहे हैं।
इस मामले में पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों में गायब होने वाली महिलाएं ज्यादातर पारिवारिक विवाद, प्रेमी द्वारा प्रेमजाल में फंसाने, अवैध संबंध जैसी वजहों के चलते ऐसा काम करती हैं। वहीं पुलिस महिलाओं को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस ने यह भी माना कि कई मामलों में महिलाओं का अपहरण भी किया जाता है।
Women are disappearing from Pune?