वाह रे बिहार! सिवान के सदर अस्पताल में 15 घंटे तक फर्श पर पड़ी रही लाश, आसपास मंडराते रहे कुत्ते
Share

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की फिर एक बार पोल खुल गयी है। बिहार के सिवान जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि जिले के सदर अस्पताल में एक व्यक्ति की लाश 15 घंटे तक फर्श पर पड़ी रही और वार्ड में उसके आसपास कुत्ते घूमते रहे, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को बेड से उतारकर नीचे फर्श पर रख दिया गया। दावा किया जा रहा है कि शव 15 घंटे तक फर्श पर ही पड़ा रहा लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
इस दौरान अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी आते-जाते रहे। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले पर अस्पताल के सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया के जरिए यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Wow Bihar! Dead body lying on the floor for 15 hours in Siwan’s Sadar Hospital, dogs roaming around