Type to search

यशवंत सिन्‍हा और हेमंत सोरेन के बीच आज होगी मुलाकात

देश राजनीति

यशवंत सिन्‍हा और हेमंत सोरेन के बीच आज होगी मुलाकात

Yashwant Sinha
Share on:

राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 के चलते झारखंड का वैल्‍यू बढ़ गया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्‍मीदवारों का झारखंड से गहरा नाता, सीधा सरोकार है। भाजपानीत एनडीए की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू हाल तक झारखंड की राज्‍यपाल थीं। उन्‍होंने राज्‍य में छह साल तक गवर्नर रहकर प्रदेश की आदिवासी सं‍स्‍कृति पर गहरी छाप छोड़ी है। वहीं संयुक्‍त विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से आते हैं। वे लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बहरहाल, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची से दिल्ली तक सियासी हलचल साफ महसूस की जा रही है। इस बीच आज, शुक्रवार को रांची आ रहे यशवंत सिन्‍हा, झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर रहे हैं। वे राष्‍ट्रपति चुनाव में झामुमो को साधने या फिर उनका समर्थन हासिल करने पहुंचे हैं। बताया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो की अहम बैठक शनिवार को हो रही है। इसमें आदिवासी महिला उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्‍हा को समर्थन देने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। इधर, नई दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हस्‍ताक्षर कर झारखंड की मंशा दर्शा दी है।

सूबे में तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां बता रही हैं कि भाजपा के आदिवासी कार्ड वाले मास्‍टर स्‍ट्रोक में जेएमएम फिलहाल उलझी हुई है। पार्टी के अंदर-बाहर हलचल तेज है। उधर संयुक्‍त विपक्ष के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा यशवंत सिन्‍हा कांग्रेस भवन में विधायकों से भी मिलेंगे।

Yashwant Sinha and Hemant Soren will meet today

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *